{"_id":"69e52da28cf3a4fe3f07824b","slug":"samya-who-won-a-medal-in-the-national-swimming-competition-was-welcomed-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-122964-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में पदक जीतने वाली साम्या का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में पदक जीतने वाली साम्या का किया स्वागत
विज्ञापन
फोटो-91: बहादुरगढ़ में विजेता तैराक साम्या का स्वागत करते खेल प्रेमी। स्रोत संघ
बहादुरगढ़। अस्मिता महिला राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तैराक साम्या शिंगारी ने स्वर्ण समेत तीन पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। बहादुरगढ़ पहुंचने पर साम्या का स्वागत किया गया।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित अस्मिता महिला राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में साम्या ने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पदक जीतकर बहादुरगढ़ लौटने पर साम्या शिंगारी और उनके प्रशिक्षक चेतन का हरियाणा तैराकी संघ की ओर से एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने साम्या को फूलों और नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। संघ के अन्य सदस्यों ने भी फूलमालाएं पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
साम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक और हरियाणा तैराकी संघ की ओर से उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाओं को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।
साम्या शिंगारी एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण लेती हैं। इस अवसर पर हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, सुनील खत्री, सत्यनारायण शर्मा, एनआरआई अनिल शर्मा उपस्थित रहे।