फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Salhawas Block secured the first position in the district-level Kabaddi competition.

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में साल्हावास ब्लॉक रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 30 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Salhawas Block secured the first position in the district-level Kabaddi competition.
30jjrp16- प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्याति​थि। स्रोत : आयोजक
झज्जर। रिलायंस मेट सिटी परिसर में वीरवार को जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले खेलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिले के बेरी, झज्जर, बहादुरगढ़, साल्हावास और मातनहेल खंडों की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक खंड से तीन-तीन टीमों सहित कुल 180 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में साल्हावास ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में बेरी ब्लॉक विजेता रहा। वहीं, अंडर-19 वर्ग में बहादुरगढ़ ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रिलायंस मेट सिटी ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर रिलायंस मेट सिटी के सीएसआर प्रमुख रोमेल राज्यान मौजूद रहे। सीएसआर लीड लोकेश कापसे, संजय गुलाटी और राजकुमार पंघाल भी उपस्थित थे। अक्षय धनखड़, चंचल, बीरेंद्र और डॉ. राजेंद्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कृष्ण धनखड़, जयकवार पीटीआई, दिलबाग सिंह, नरेंद्र, धर्मेंद्र और जयसिंह भी वहां मौजूद थे। रिलायंस मेट सिटी की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed