फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rupali Jagga Sa Re Ga Ma Pa in top 12

सारे गा मा पा में जलवा बिखेरेगी चंडीगढ़ की रुपाली, टॉप 12 में पहुंची

Tue, 19 Apr 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
Rupali Jagga Sa Re Ga Ma Pa in top 12
सारेगामापा की प्रतिभागी चंडीगढ़ की रुपाली जग्‍गा - फोटो : फाइल फोटो
जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारे गा मा पा’ के इस सीजन में सिटी की रुपाली जग्गा भी टॉप 12 प्रतिभागियों में चुनीं गईं हैं। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में बीकॉम आनर्स की स्टूडेंट रुपाली के इस शो में चुने जाने से उनके परिवार से लेकर पूरे कॉलेज में खुशी की लहर है। रुपाली इस शो में बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मिक्का की टीम में हैं। 
विज्ञापन



शो को प्रमोट करने के सिलसिले में रुपाली सोमवार को सिटी में थीं। सेक्टर-17 स्थित एक होटल में पत्रकारवार्ता में रुपाली ने बताया कि  8-9 साल की उम्र से ही उनका लगाव संगीत से हो गया था। एक बार वह अपनी मां के साथ एक मंदिर में गई। वहां उन्होंने एक भजन गाया तो लोगों ने बहुत तारीफ की। बस इसके बाद से संगीत को पैशन बना लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से सहारनपुर की रहने वाली रुपाली 2-3 साल से चंडीगढ़ में रह रहीं हैं। साथ ही कई वर्षों से अंबाला की निधि नारंग से संगीत की शिक्षा ले रहीं हैं। रुपाली के अनुसार वह स्कूल के समय से ही कई म्यूजिक कांटेस्ट में हिस्सा लेती रहीं हैं। वह संगल कला ग्रुप और यूथ फेस्टिवल की नेशनल विनर भी रह चुकीं हैं। देशभर के 14 शहरों में हुए ऑडिशंस में से वह फाइनल 12 के लिए चुनीं गईं। रुपाली ने ‘सारे गा मा पा’ के लिए चार जगह से ऑडिशन दिया था और चारों जगह से वह चुनीं गईं। इस पर उन्होंने दिल्ली से एंट्री भरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिधि और अरिजीत को मानती हैं आदर्श 
रुपाली के अनुसार वह सिंगिंग परफार्मेंस के दौरान डांस और एक्टिंग भी कर लेती हैं और यही उनकी खासियत भी है। सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह को आदर्श मानने वाली रुपाली का कहना है कि वह शास्त्रीय संगीत से अधिक वेस्टर्न म्यूजिक को पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed