{"_id":"6a983e9c8a3f30c6a605fbd4","slug":"road-near-dhandhlan-in-beri-in-poor-condition-commuters-and-motorists-facing-trouble-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139427-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में धांधलान के पास सड़क खस्ताहाल, राहगीर और वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में धांधलान के पास सड़क खस्ताहाल, राहगीर और वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
02jjrp17- धांधलान रोड पर पलटा वाहन। संवाद
फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। धांधलान के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी परत राहगीरों को परेशान कर रही है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है।
ग्रामीण विनोद, आकाश और मनीष ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत से लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार वाहन असंतुलित हो जाते हैं। इससे चालक चोटिल भी हो रहे हैं। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से समस्या और गंभीर हो जाती है। वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या रास्ता बदलने पर मजबूर होना पड़ता है। पिछले दिनों तूड़ी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढों से बचाने के चक्कर में पलट गया था। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी।
ग्रामीण राजू और संदीप ने संबंधित विभाग से अपील की है। उन्होंने प्रशासन से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाने को कहा है। ग्रामीण गड्ढों को भरकर सड़क की स्थायी मरम्मत चाहते हैं। उनकी मांग है कि अस्थायी समाधान के बजाय गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो। इससे समस्या बार-बार सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
सरपंच धांधलान विजय कुमार ने सड़क टूटने का कारण बताया। उनके अनुसार, आसपास के घरों का गंदा पानी सड़क पर आता है। यह पानी सड़क को बार-बार खराब कर देता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने को कहा है। इससे सड़क की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।