फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   road accident at patiala highway

सड़क पर दिखा रफ्तार का जबरदस्त कहर, 2 कारों की टक्कर में उजड़ गया परिवार

Sun, 21 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 21 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
road accident at patiala highway
दो कारों की टक्कर में गई दो की जान - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर दिखा है। दो कारों की भीषण टक्कर में परिवार एक झटके में उजड़ गया। पटियाला-चीका मुख्य मार्ग पर गांव सुनियारहेड़ी के बीड़ के पास रविवार सुबह दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटियाला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


टीबी अस्पताल के सामने रहने वाले परमिंदर सिंह पम्मी अपने माता, पिता व अन्य रिश्तेदारों के साथ रविवार सुबह अपनी स्पार्क कार से कहीं जा रहे थे। जब वह पटियाला-चीका रोड पर गांव सुनियारहेड़ी की बीड़ के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार से उनकी कार टकरा गई। 
विज्ञापन


इससे दोनों कारों में सवार लोगों बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पटियाला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां स्पार्क कार के चालक परमिंदर सिंह, ऑल्टो कार सवार नसीब कौर की राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवार जनक दास, प्रेम सिंह, कांता देवी और अन्य को गंभीर हालत में कोलंबिया एशिया अस्पताल व अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पटियाला के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गाड़ियों में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए पटियाला के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed