{"_id":"5ab319fc4f1c1bb6758b6bed","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-attack-on-bjp-and-bihar-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी बोले- बिहार में हिंसा भड़काने में BJP से ज्यादा दोषी हैं नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी बोले- बिहार में हिंसा भड़काने में BJP से ज्यादा दोषी हैं नीतीश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोषी है लेकिन हम उससे भी ज्यादा दोषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी हिंसा हुई है चाहे वो अररिया हो, भागलपुर हो या दरभंगा, इन सबका कोई और दोषी नहीं है इन सबके दोषी सीएम नीतीश कुमार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दंगा भड़काया है वो एकदम दबंग होकर घोटाले करते हैं। उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गिरिराज दलितों की जमीन हड़पते हैं और 7 महीने तक कोई एफआईआर नहीं होती है। इनकी दबंगई जेडीयू के सामने चलती है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एकदम डरपोक किस्म के फैसले ले रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के बिगड़ते हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। भागलपुर में भड़की हिंसा के मामले में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे शाश्वत के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शाश्वत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ था। आरजेडी प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बीजेपी नेता के बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि राज्य में साजिश के तहत हालात बिगाड़े जा रहे हैं। यहीं नहीं उन्होंने नीतीश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा, उन्होंने कहा कि फैसला भले हमारे खिलाफ हो लेकिन हम देश छोड़ने वाले नहीं है।
विज्ञापन
वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम खुला खत लिखते हुए राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि जब से राज्य में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश अपने राजनीतिक हित साधने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार के लोगों को सांप्रदायिक तौर पर बांट रहे हैं।
इसके अलावा आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र ने नीतीश कुमार की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि दरभंगा और भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अपने बयानों से लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार में हिम्मत हैं तो इन पर कार्रवाई करके दिखाएं, नहीं तो वह 'शिखंडी' कहलाएंगे।