{"_id":"6ace9d7cbc2078fd830b79f6","slug":"rising-sugar-prices-raise-concerns-sweets-could-become-costlier-during-the-festive-season-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128126-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी के बढ़ते दामों ने बढ़ाई चिंता, त्योहारों पर महंगी हो सकती हैं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी के बढ़ते दामों ने बढ़ाई चिंता, त्योहारों पर महंगी हो सकती हैं मिठाइयां
विज्ञापन
-फोटो 84 : शहर में एक दुकान में मिठाई खरीदते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिवाली से पहले चीनी और शक्कर के दाम बढ़ने से आमजन की चिंता बढ़ गई है। करीब 10 दिन पहले 52 से 53 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब 64 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, शक्कर के भाव भी मंगलवार को 57 से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो हो गए। कीमतों में इस तेजी से मिठाइयां बनाने की लागत बढ़ने और त्योहार पर लोगों का बजट बिगड़ने की आशंका है।
काठमंडी स्थित मिठाई विक्रेता सुभाष के ने बताया कि दिवाली पर लोग घरों में मिठाइयां बनाने के साथ बाजार से भी खरीदते हैं। रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाई के डिब्बे भेंट करने का चलन भी है। ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई तैयार करने की लागत पर असर पड़ सकता है। अन्य कच्चे माल की कीमतें बढ़ने पर मिठाइयां और महंगी हो सकती हैं।
मिठाइयों की लागत बढ़ने की आशंका
लाल चौक के मिठाई विक्रेता पंडित सुरेंद्र ने बताया कि शक्कर के दाम बढ़ रहे हैं। चांदी का वर्क, मजदूरी और गैस पहले ही महंगे हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में लागत बढ़ना कारोबारियों के लिए चुनौती है। यदि चीनी और शक्कर के दाम कम नहीं हुए तो मिठाइयों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
घरेलू बजट बिगड़ने की चिंता
शहर की टीचर कॉलोनी निवासी विपिन कुमार, अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र गिनोत्रा, नई बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश, संदीप कुमार और नीरज शर्मा ने कहा कि महंगाई के कारण पहले ही घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। त्योहार से पहले चीनी के दाम बढ़ने से खर्च और बढ़ने की आशंका है। लोगों ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने और आमजन को राहत देने की मांग की है।
-फोटो 84 : शहर में एक दुकान में मिठाई खरीदते लोग। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -