फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Retired CRPF Havildar commits suicide by shooting himself with a licensed pistol

सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 27 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Retired CRPF Havildar commits suicide by shooting himself with a licensed pistol
26JJRP05 नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंची पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साल्हावास (झज्जर)। सीआरपीएफ से रिटायर्ड हवलदार मातनहेल निवासी नरेंद्र ने रविवार सुबह अपने घर में ही लाइसेंसी पिस्तौल से गोलीमारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें नरेंद्र ने अपनी पत्नी, बेटा और पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के वक्त उनके बेटे साहिल घर में ही मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुसाइड नोट में नरेंद्र ने एक प्लाॅट का जिक्र किया है। इसको लेकर प्रताड़ित करने की बात कही गई है। पुलिस ने भतीजे अमित की बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी पिंकी, पुत्र वधू नेहा और पुत्र साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मातनहेल में रिटायर्ड हवलदार नरेंद्र (46) ने खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। नरेंद्र 7 साल पहले वह सीआरपीएफ से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल वह गुड़गांव और दिल्ली में सिक्योरिटी देने का काम करते थे। पुलिस को दिए बयान में अमित ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय वह अपने घर पर ही थे। उनका घर चाचा नरेंद्र के पास ही बना है।
गोली की आवाज सुनते ही वह दौड़कर चाचा नरेंद्र के घर पर गए। जब वह मौके पर पहुंचे तो चाचा के सिर में गोली लगने का निशान था और उसका लाइसेंसी पिस्टल उसके पास पड़ा था। मौके पर काफी खून बह रहा था।



सुसाइड नोट की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। उसमें लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। हालांकि उन आरोपों के बारे में पुलिस ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि उन आरोपों की जांच होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।



वर्जन

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उसके बारे में कुछ कहा जा सकेगा। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।-धारणा यादव, डीसीपी, झज्जर।

26JJRP05 नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंची पुलिस। संवाद

26JJRP05 नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed