फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Report filed against youth for commenting on Baghpat murder case

बागपत हत्याकांड को लेकर टिप्पणी करने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Report filed against youth for commenting on Baghpat murder case
खुर्जा। बागपत हत्याकांड को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता भी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि नगर निवासी उमेश सिंह कश्यप ने अपनी फेसबुक आईडी से बागपत हत्याकांड को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमें उसने उसने लिखा था कि मुझे गर्व है बागपत हत्याकांड पर। इस तरह की आपत्ति जनक टिप्पणी से घृणा की भावना और लोगों के बीच आपसी सौहार्द खत्म होगा। साथ ही लोगों के बीच शत्रुता और वैमनस्यता पैदा होगी। एसआई दुर्वेश कुमार पुलिस टीम के साथ शिकारपुर मार्ग स्थित आरोपी के मकान पर पहुंच गए। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी उमेश सिंह कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed