फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Remarks against Mayawati are

मायाबती के खिलाफ की टिप्पणी निंदाजनक : कृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Remarks against Mayawati are
फोटो 28जेएनडी02-मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर होने वाले समारोह को लेकर बैठक लेने पहुंच
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने सोमवार को कश्यप धर्मशाला में पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में नौ अक्तूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस में होने वाले जोन स्तरीय संकल्प दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। समारोह को लेकर जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम के सपने को साकार करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज के लोगों में सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता पैदा करने तथा दलित एवं पिछड़ा वर्ग में स्वाभिमान जगाने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले दिनों सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की ओर से बसपा और मायावती को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित नेता को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नौ अक्तूबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक के बाद डॉ. जमालपुर ने जिला पदाधिकारियों के साथ दीप पैलेस पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में प्रदेश महासचिव हेमचंद मेहरा, प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, प्रदेश सचिव विनय बौद्ध, लोकसभा प्रभारी मास्टर जिले सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष राकेश सिवानामाल, रोहतक जिलाध्यक्ष मा. हवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed