फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ravi won the wrestling match by pinning the Russian

रसिया के पहलवान को चित कर रवि ने जीती कुश्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ravi won the wrestling match by pinning the Russian
28 सफीदों 1,2रवि लडवाल व मोहम्मद रसिया के बीच होती हुई कुश्ती। स्रोत आयोजक - फोटो : samvad
सफीदों। जन्मेजय स्टेडियम में रविवार को आयोजित महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने दमखम दिखाया। देर रात तक चली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग और इनामी कुश्तियों में हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की कुश्ती में रोहतक जिले के बाता गांव निवासी पहलवान रवि लडवाल ने रूस के पहलवान मोहम्मद रसिया को हराकर इनाम अपने नाम किया। 31 हजार रुपये की कुश्ती में रोहतक के अंकित लांबू ने बाता गांव के पहलवान रोहित को हराया। वहीं, 21 हजार रुपये की कुश्ती में कैथल के मजारा निवासी पहलवान रविंद्र ने कैथल अखाड़े के पहलवान को शिकस्त दी। इसके अलावा 11 हजार, 5100 और 3100 रुपये समेत अन्य इनामी कुश्तियां भी करवाई गईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल धानक ने करवाया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक सुभाष गांगोली और जिलाध्यक्ष रिशिपाल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक अनिल धानक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सफीदों में पहली बार इस तरह का दंगल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed