फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan resident arrested for 9.80 lakh fraud under the guise of investment.

निवेश के नाम पर 9.80 लाख की ठगी, राजस्थान निवासी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। ऑनलाइन निवेश के नाम पर 9.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना झज्जर की टीम ने राजस्थान निवासी रेवन्तरम को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के फलोदी मोहर नगर छितरबेरा का रहने वाला है। जांच में आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 75 हजार रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता को जनवरी 2025 में व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। इसके बाद टेलीग्राम के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर उससे फोन-पे और आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में 9.80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक खातों के रिकॉर्ड की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान निवेश प्रस्तावों से सावधान रहने और साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed