{"_id":"6a5a42b57d42cd4f5d0dda88","slug":"raja-warring-slams-pm-modi-for-punjab-visit-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग का पीएम पर हमला: केंद्र पर लगाया पंजाब से भेदभाव का आरोप, कहा- चुनावी लाभ लेने के लिए करते दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा वड़िंग का पीएम पर हमला: केंद्र पर लगाया पंजाब से भेदभाव का आरोप, कहा- चुनावी लाभ लेने के लिए करते दौरा
Fri, 17 Jul 2026 08:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:26 PM IST
सार
पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने हमला बोला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री चुनावी लाभ लेने के लिए राज्य का दौरा करते हैं। उन्होंने केंद्र पर पंजाब से भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वड़िंग ने पीएम मोदी पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों के कार्यकाल में पंजाब को कुछ नहीं दिया। उनके राज्य दौरे चुनावी लाभ हासिल करने तक सीमित रहे। वड़िंग ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रधानमंत्री पुराने वादे दोहराने के लिए पंजाब पहुंच जाते हैं जबकि राज्य की प्रमुख समस्याएं आज भी जस की तस हैं।
केंद्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
राजा वड़िंग ने कहा साल 2017 से केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य को उसका अधिकार तभी मिलेगा जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी। वड़िंग ने प्रधानमंत्री पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता ऐसे प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी।
केंद्र सरकार किसानों से किए वादे करे पूरे: वड़िंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब को आर्थिक और कृषि क्षेत्र में नए सिरे से खड़ा करने की जरूरत है। केंद्र सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे करे। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी, उद्योगों के पुनर्जीवन, युवाओं के लिए रोजगार, सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष पैकेज, किसानों को राहत और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश के लिए बड़े बलिदान दिए हैं इसलिए राज्य को आश्वासन नहीं बल्कि ठोस फैसलों की जरूरत है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने कांग्रेस, शिअद और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में वास्तविक बदलाव केवल भाजपा ही ला सकती है।