फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Raised awareness about the respect and rights of the

वृद्धजनों के सम्मान और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्राओं से वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने तथा उनके अनुभवों से सीखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


एनएसएस प्रभारी प्रो. नीतू और प्रो. सीमा ने बताया कि प्रत्येक स्वयंसेविका को एक वृद्धजन को गोद लेना होता है। स्वयंसेविकाएं नियमित रूप से उनसे मिलकर जरूरत पड़ने पर सहायता करती हैं। कार्यक्रम में गुंढा निवासी 84 वर्षीय मुन्नीलाल और 80 वर्षीय बलिराम ने जीवन के अनुभव साझा किए। संचालन डॉ. सुधीर ने किया। अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed