फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rainwater and filthy drain water have once again entered the waterworks.

जलघर में फिर घुसा बारिश और नाले का गंदा पानी

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Rainwater and filthy drain water have once again entered the waterworks.
22jjrp08- गुरुग्राम रोड ​स्थित जलघर में पड़ी गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गुरुग्राम रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर में एक बार फिर बारिश और नाले का पानी घुस गया। इसके साथ ही नाले की गंदगी भी जलघर में जमा हो गई। शनिवार सुबह कर्मचारियों ने गंदगी साफ की और दोबारा टिन शेड लगाया।
शुक्रवार देर रात तेज बारिश से रेवाड़ी रोड की तरफ से जमा पानी दीवार तोड़कर जलघर में घुस गया। पिछले तीन दिन से बनाई जा रही दीवार शुक्रवार रात की बारिश में ढह गई। नाला भी ओवरफ्लो होकर अपनी गंदगी के साथ जलघर में चला गया। पिछली बारिश में भी रेवाड़ी रोड की दीवार टूटने से गंदा पानी जलघर में घुस गया था। उस समय अस्थायी टिन की दीवार बनाई गई थी, जो ज्यादा समय नहीं टिकी।
विज्ञापन

नई दीवार भी पूरी नहीं बन पाई थी, जिससे यह घटना दोबारा हुई। विभाग और ठेकेदार के कर्मी शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और फिर टिन की दीवार लगाई।
गुरुग्राम रोड स्थित यह जलघर शहर में पानी की आपूर्ति करता है। गंदगी और गंदे पानी के प्रवेश से साफ पानी की आपूर्ति पर सवाल उठ गए हैं। हालांकि, विभाग का दावा है कि पानी को पूरी तरह साफ करके ही सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसडीओ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नवीन कुमार का कहना है कि दीवार के निर्माण को लेकर एस्टीमेट भेजा है। अगले माह पास होने की उम्मीद है। इसके बाद पूरी दीवार बनवा दी जाएगी। अब तीन दिन से दीवार को बनाने का काम किया जा रहा था लेकिन शुक्रवार रात आई बारिश के कारण वह ढह गई। अब टीन शेड लगाया गया है ताकि पशु अंदर न घुस सके। पानी को पूरी तरह से साफ करके ही सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed