फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rain leaves roads in poor condition; potholes increasing accidents.

बारिश से सड़कों की हालत खराब, गड्ढों से बढ़ रहे हादसे

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 23 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Rain leaves roads in poor condition; potholes increasing accidents.
23jjrp04- शहर के मुख्य रोड पर सड़क टूटने से बचकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में मानसून की लगातार गतिविधियों के कारण शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई है। बारिश से सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और रोड़ियां बिखर चुकी हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर का लगभग हर मार्ग क्षतिग्रस्त है।
पुरानी तहसील रोड, बीकानेर चौक से इनेलो कार्यालय, बीकानेर चौक से आंबेडकर चौक, सांपला रोड बाईपास, यादव धर्मशाला के पास, तीन मूर्ति चौक से राव तुलाराम चौक और कच्चा बादली रोड जैसे कई मार्ग बुरी तरह प्रभावित हैं। विशेष रूप से दो मार्गों को जोड़ने वाले जंक्शनों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सावधानी से निकलना पड़ता है, अन्यथा वाहनों को नुकसान पहुंचता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक झटके लगते हैं।
विज्ञापन

गहरे गड्ढों के कारण अब हादसे भी होने लगे हैं। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं और ई रिक्शा पलट जाते हैं। स्थानीय लोगों रामकुमार, दिनेश और सुंदर सिंह ने प्रशासन से इन गड्ढों को भरवाने की मांग की है ताकि दुर्घटनाएं रुकें। वहीं, जेई, पीडब्लूडी बीएंडआर सतीश कुमार ने बताया कि अभी बारिश का मौसम है। उन्होंने कहा कि बारिश बंद होने के बाद ही गड्ढों को भरा जा सकता है, क्योंकि दोबारा खराब होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed