फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rain deepens road damage; potholes add to people's woes

बारिश से सड़कों के जख्म हुए गहरे, गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rain deepens road damage; potholes add to people's woes
फोटो-54: बहादुरगढ़ के सेक्टर दो में सड़क पर बना गड्‌ढा व उसमें भरा पानी। स्रोत सेक्टरवासी
बहादुरगढ़। पिछले दिनों हुई बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक खराब स्थिति वेस्ट जुआं ड्रेन रोड, सेक्टर-2 और सेक्टर-6 की सड़कों की बताई जा रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों की परत उखड़ गई है और पहले से बने छोटे गड्ढे अब बड़े और गहरे हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। रात के समय और बारिश के दौरान इन सड़कों से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-2 निवासी राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि उनके क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें खराब हो चुकी हैं। बारिश के कारण गड्ढों का आकार बढ़ गया है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार वाहन चालक संतुलन खो देते हैं और हादसे होते-होते बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-6 निवासी जयपाल सांगवान ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों पर बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, नई बस्ती निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर बारिश के बाद गड्ढों की संख्या बढ़ गई है। पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश का मौसम समाप्त होने का इंतजार किए बिना खतरनाक गड्ढों की मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ये गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि सेक्टर-2 और सेक्टर-6 की सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए जल्द ही टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। वहीं, वेस्ट जुआं ड्रेन रोड के गड्ढों को भरने की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed