फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rain changes the weather; residents in colonies face trouble due to waterlogging

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कॉलोनियों में जलभराव से परेशान हुए लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain changes the weather; residents in colonies face trouble due to waterlogging
28jjrp11- शहर के मुख्य बाजार में भरा बारिश का पानी। स्रोत : पाठक
झज्जर। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद राहत मिली। सुबह करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके बाद रुक-रुककर तेज बारिश दोपहर ढाई बजे तक जारी रही। झज्जर में चार घंटे के दौरान 28 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि बेरी क्षेत्र में 6 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक से कोऑपरेटिव बैंक, पुराना बस अड्डा रोड, बैंक रोड, छिक्कारा चौक, सिलानी गेट से बाजार, गुरुग्राम रोड, कच्चा बादली रोड, रेवाड़ी रोड और रोहतक रोड सहित कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा आर्य नगर, दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला और अन्य कॉलोनियों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सबसे अधिक दिक्कत आंबेडकर चौक से कोऑपरेटिव बैंक और सिलानी गेट से बाजार की ओर जाने वाले दुकानदारों को हुई। हालांकि बारिश रुकने के करीब दो घंटे बाद ही पानी की निकासी हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है।

28jjrp11- शहर के मुख्य बाजार में भरा बारिश का पानी। स्रोत : पाठक

28jjrp11- शहर के मुख्य बाजार में भरा बारिश का पानी। स्रोत : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed