{"_id":"6ac40d160e1b5a51ce0a44d7","slug":"rahul-soren-selected-for-the-haryana-team-for-the-vinoo-mankad-trophy-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140827-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल सोरेन का वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल सोरेन का वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम में चयन
विज्ञापन
05jjrp07- झज्जर। राहुल सोरेन
- फोटो : File Photo
झज्जर। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी राहुल सोरेन का वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के लिए हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन आठ अक्तूबर से पुडुचेरी में किया जाएगा। राहुल सोरेन मूल रूप से झारखंड के जिला सिमडेगा के गांव कोचेडेगा के रहने वाले हैं।
राहुल सोरेन ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल है।
राहुल सोरेन के साथ सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य आकाश, गगन बालियान और आदित्य पांडे ने भी हरियाणा अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रायल-कम-सेलेक्शन कैंप में भाग लिया था। कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद राहुल सोरेन का हरियाणा अंडर-19 टीम के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता ने राहुल सोरेन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल का चयन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने राहुल को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपने शानदार प्रदर्शन से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।