{"_id":"6af2174c130d9d841e09df67","slug":"purvanchal-residents-race-to-return-home-on-chhath-festival-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128935-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व पर पूर्वांचल वासियों की घर जाने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व पर पूर्वांचल वासियों की घर जाने की होड़
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले लोगों की बस, मेट्रो और रेलवे स्टेशन समेत अन्य वाहनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। यहां काम करने वाले वर्कर व उनके परिवार के लोग घर जा रहे हैं। यहां के टिकरी बार्डर, एमआईई, पुराना बस स्टैंड, देवीलाल पार्क, जाखौदा, रोहद आदि स्थानों पर बने टूर-ट्रेवलर के कार्यालयों पर पूर्वांचलवासियों की भीड़ जुट रही है। वे अपना सामान बैगों में पैक करके घर लौट रहे हैं। सभी लोग छठ पूजा के लिए घर जा रहे हैं। वे वहां पर अपने परिवार व सगे संबंधियों के साथ यह पर्व मनाएंगे। हर रोज पांच से सात बस प्राइवेट तौर पर जा रही हैं। दो से ढाई हजार रुपये किराया ले रहा है। बहादुरगढ़ में ढाई लाख से अधिक प्रवासी रहते हैं। इनमें पूर्वांचल, बिहार के लोगों की संख्या ज्यादा है।
बहादुरगढ़ के औद्योगिक हब है। इन फैक्टरियों में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों के लोग काम करते हैं। अब दिवाली के बाद छठ पर्व पर लोगों के अपने घर लौटने की संख्या बढ़ गई है।
बहादुरगढ़ में 7-8 हजार फैक्टरियां हैं। यहां पर देश का सबसे बड़ा फुटवियर पार्क है। यहां पर फुटवियर की भी 2 से ढाई हजार फैक्टरियां हैं। यहां प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ढाई लाख से अधिक श्रमिक काम करते हैं। अधिकांश वर्कर पूर्वांचल के रहने वाले हैं। ऐसे में दिवाली की तरह छठ पूजा भी उनका मुख्य त्योहार है और हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा मनाने के लिए घर लौट रहे हैं ताकि वे अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल हो सकें और त्योहार की खुशियां अपनों के साथ बांट सकें।