फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   punjab university students may move for court on fee hike

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे पीयू स्टूडेंट्स, तैयार रहे वीसी और प्रशासन

Thu, 30 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
punjab university students may move for court on fee hike
कोर्ट जाने की तैयारी में पीयू के विद्यार्थी
पीयू स्टूडेंट्स ने भी विभिन्न संकायों में लगभग 11 गुना फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की ठान ली है। स्टूडेंट्स का कहना है कि माउंट कार्मल कान्वेंट स्कूल के मामले ने उनका हौसला बढ़ाया है। अब वह भी अपनी लड़ाई कोर्ट के माध्यम से लड़ेंगे। स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी के सेक्रेटरी हरमन ने बताया कि वह इस विकल्प पर विचार कर रहे हैं। कानून के विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। इसके बाद मामला कोर्ट में दायर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले पीयू वित्तीय संकट का मामला भी हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ही स्टाफ की सैलेरी एग्जामिनेशन फीस से जुटे फंड से दी गई। ग्रांट भी सख्ती के बाद ही जारी हुई। इसी वित्तीय संकट की वजह से आय बढ़ाने के लिए पीयू सीनेट ने 5 से 11 गुना तक फीस बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी। नए सत्र 2017-18 से यह बढ़ी फीस लागू होगी। इस सत्र में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को बढ़ी फीस ही देनी होगी। बीए, बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्सेज की फीस बढ़ने के बाद 2200 से 10 हजार हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं प्रोफेशनल कोर्स बीई केमिकल की फीस 7700 से सीधी 90 हजार हो गई है। एमबीए की 9400 से 1 लाख रुपये हो गई है। रविवार को सीनेट में फीस बढ़ोतरी पर मुहर लगने के बाद से ही पीयू में रोष-प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से छात्र संगठन रोष मार्च निकाल रहे हैं। वीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। सोई कैंपस प्रेसिडेंट करन रंधावा ने कहा कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। जब तक पीयू प्रशासन यह फैसला वापस नहीं लेता वह आंदोलन करते रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को इससे जोडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed