फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   punjab university chandigarh rose festival ready to start, musical programme will be in evening

पीयू हुआ गुलजार, रोज फेस्ट में करें 188 किस्मों का दीदार, शाम भी होगी रंगीन

Thu, 09 Feb 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh rose festival ready to start, musical programme will be in evening
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोज फेस्टिवल
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ गुलजार हो चुकी है। अब रोज फेस्ट में तीन दिन करें गुलाब की 188 किस्मों का दीदार और साथ में रंगीन करें हर शाम। शुक्रवार से शुरू हो रहे रोज फेस्टिवल का उद्घाटन वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर करेंगे। पीयू के प्रो. आरसी पॉल रोज गार्डन का 3.5 एकड़ एरिया फेस्ट के लिए निर्धारित किया गया है। 250 फूलों के बेड में 188 किस्मों के गुलाब लहलहा रहे हैं।
विज्ञापन


फ्लावर और फोटोग्रॉफी कंपटीशन के विजेताओं की क्रिएशन रोज गार्डन में प्रदर्शित की जाएंगी। अंकुर स्कूल और गुरु गोबिंद स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पीयू हॉर्टिकल्चर डिवीजन फेस्ट की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस बार पर्यावरण सोसायटी पतंगबाजी का आयोजन भी करेगी। साथ ही विभिन्न थीम पर झांकियां भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


साइकिल पर झांकी बनाकर साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा है, जहां पर कोई भी फूलों के साथ सेल्फी ले सकेगा। फेस्ट के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश भी हो रही है। इसमें नेचुरल बायोडायवर्सिटी पर वर्कशॉप की जा रही है। इस वर्कशॉप में साइंस, क्लाइमेट, पर्यावरण, बायोडायवर्सिटी, नेचर और वनस्पतियों की जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फेस्ट में होने वाली प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम

punjab university chandigarh rose festival ready to start, musical programme will be in evening
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोज फेस्टिवल
फेस्ट में विभिन्न आयु वर्ग के लिए 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें सिंगिंग, रंगोली, कोलाज मेकिंग, स्लोगन लेखन, रोज क्विज, फेस पेंटिंग, कविता गान, डांसिंग, मेहंदी, रोज प्रिंस-प्रिंसेज, पेंटिंग और फेंसी ड्रेस कंपटीशन शामिल है।

फेस्टिवल में तीनों शाम रंगारंग कार्यक्रम
रोज फेस्टिवल में दिनभर प्रतियोगिताओं का दौर जारी रहेगा। पीयू प्रशासन ने लोगों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन शाम को भी कल्चरल इवेंट होंगे। 10 फरवरी को शाम फैशन कंपटीशन में मिस और मिस्टर रोज चुने जाएंगे। 11 फरवरी को जादूगर अशोक सम्राट का मैजिक शो देख सकेंगे। 12 फरवरी को अलीगर खान की स्टार नाइट होगी।

शेड्यूल इस प्रकार रहेगा
- 10 फरवरी को सुबह 9 बजे पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। फ्लावर और फोटोग्राफी कंपटीशन आयोजित किए जाएंगे। शाम को फैशन कंपटीशन होगा।
- 11 फरवरी को सिंगिंग, रंगोली, रोज क्विज, कोलॉज मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, फेस पेंटिंग और लॉफ्टर शो भी होगा।
- 12 फरवरी को डांस कंपटीशन, क्रिएटिव मेहंदी रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और शाम को स्टार नाइट आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed