फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   punjab aap state president sanjay singh statement on black list

'काली सूची की बात झूठी अफवाह और विरोधियों की साजिश है'

Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
punjab aap state president sanjay singh statement on black list
sanjay singh - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि पार्टी में कोई काली सूची नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रहा था कि पार्टी ने कोई काली सूची बनाई है। उन नेताओं को पार्टी गतिविधियों से साइडलाइन किया जा रहा है। आप ने इसे साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि सियासी विरोधी यह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह फैलाया जा रहा है कि सुखपाल खैरा, कंवर संधू, जसबीर सिंह बीर आदि को साइडलाइन किया जा रहा है। यह झूठी अफवाह के सिवाय कुछ नहीं है। खैरा आरटीआई विंग के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


आम लोगों में उनकी लोकप्रियता से घबराए विरोधी ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। कंवर संधू मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख हैं। इसकेअलावा भी उनके तजुर्बे को देखते हुए पार्टी तमाम मुद्दों पर उनसे सलाह करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अच्छे प्रवक्ता के तौर पर संधू की लोकप्रियता को देखते हुए झूठा प्रचार किया जा रहा है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि जसबीर सिंह बीर के योगदान को कम नहीं आंका जा सकता। काली सूची की बात विरोधियों की साजिश है, इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed