फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Protesters arrived at the sub-divisional complProtesters arrived at the sub-divisional complex with a ex with a

ट्रैक्टरों के काफिले के साथ उपमंडल परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस बल रहा तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protesters arrived at the sub-divisional complProtesters arrived at the sub-divisional complex with a ex with a
28 सफीदों ,3, 4,5,6 शहर में नारेबाजी कर मार्गो से गुजरते हुए किसानों व ग्रामीणों का काफिला, उ
सफीदों। गांव हाट स्थित 33 केवी बिजली घर में 16 सितंबर की रात अधिवक्ता प्रवीण कुमार बूरा के साथ कथित मारपीट के मामले में सोमवार को नौवें दिन किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।
विज्ञापन

सैकड़ों ट्रैक्टरों, वाहनों और बाइकों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव हाट के धरना स्थल से उपमंडल परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी समेत अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। भीड़ को देखते हुए उपमंडल परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


किसान सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव हाट से रवाना हुए। इसके बाद पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित होकर ट्रैक्टरों, वाहनों और बाइकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपमंडल परिसर पहुंचे। मुख्य गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने पर बैरिकेडिंग हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और डीएसपी कार्यालय के सामने पुलिसकर्मियों की कतार लगाई गई। इसके बाद किसान और ग्रामीण शांतिपूर्वक परिसर में धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं ने प्रशासन पर लगाया देरी का आरोप, एसडीएम-डीएसपी और बिजली निगम अधिकारियों ने सुनीं मांगें।
धरने में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह मान, सुरेश कोंथ, छाजू राम कंडेला, बारू राम और नवीन मलिक समेत अन्य नेताओं ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
किसानों ने विधायक पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप भी लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों के बीच डीएसपी गौरव शर्मा, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों की मांगें सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।



डीएसपी बोले- शाम तक का समय दें, आरोपी को करेंगे गिरफ्तार

बिजली निगम ने कर्मचारियों के तबादले और आपूर्ति में सुधार का दिया भरोसा, ढाई बजे समाप्त हुआ धरना। डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि आरोपी को विधायक के दबाव में छिपाकर रखने के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वह भी परिवार और बच्चों वाले हैं और किसानों को भरोसा दिलाते हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शाम तक का समय दिया जाए।

कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि हाट बिजली घर की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को फाइल भेज दी गई है। गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति और जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बिजली घर में तैनात कर्मचारियों के तबादले का भी आश्वासन दिया।


सफीदों बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता प्रवीण बूरा को न्याय मिलने और आरोपी की गिरफ्तारी तक बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। प्रदर्शन के कारण शहर के कई मार्गों पर जाम लगा रहा। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब ढाई बजे किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। इसके तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed