फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Procurement process in mandis concluded; no purchases made due to lack of

मंडियों में खरीद प्रक्रिया पूरी, वेरिफिकेशन न होने से नहीं हुई खरीद, लौटे 53 किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Procurement process in mandis concluded; no purchases made due to lack of
फोटो संख्या:60- अनाज मंडी में  बाजरा खरीद के दौरान हेल्प डेस्क पर ​​फिंगर प्रिंट लगाते किसान--स
महेंद्रगढ़। शहर स्थित अनाज मंडी में वीरवार से बाजरे की आवक शुरू हो चुकी है और पहले दिन मंडी में 60 किसान बाजरा बेचने के लिए पहुंचे। इनमें से 53 किसान फसल वेरिफिकेशन न होने के कारण वापस लौटे और उनको फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि मंडियों में बाजरे की आवक तो शुरू हो चुकी है, लेकिन अब किसानों की फसलों का वेरिफिकेशन न होना उनके लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। किसान फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंचे हैं, लेकिन पोर्टल की समस्या से उनको फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है और किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान यहां पर हल पा सकते हैं। नीलामी अभिलेखक अमित कुमार ने बताया कि पहले दिन 1024 क्विंटल बाजरा पहुंचा और 39 किसानों के गेटपास काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें वीरवार को बाजरे की खरीद नहीं हो पाई। इस दौरान किसानों को मंडी संबंधी व्यवस्थाएं तो ठीक मिली, लेकिन पटवारियों की ओर से की गई प्रक्रिया पर निराशा मिली।

दो दिन में शुरू होगी खरीद : मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी ने वीरवार को अनाज के सैंपल लिए हैं और इनके परिणाम आने पर एजेंसी दो दिन बाद खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी। फिलहाल निजी या सरकारी किसी प्रकार की खरीद नहीं हो रही है। किसानों के लिए आवक प्रक्रिया जारी है।

फोटो संख्या:60- अनाज मंडी में  बाजरा खरीद के दौरान हेल्प डेस्क पर फिंगर प्रिंट लगाते किसान--स

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed