फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Problem of contaminated water supply in Shastri Nagar resolved.

शास्त्री नगर में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या हुई दूर

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 06 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Problem of contaminated water supply in Shastri Nagar resolved.
-फोटो 90 : डीसी वर्षा खंगवाल का आभार जताती महिलाएं। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-14 के शास्त्री नगर में कई महीनों से दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या अब दूर हो गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त वर्षा खंगवाल के निर्देश पर विभाग ने पाइप से पानी के रिसाव को बंद कराया।
विज्ञापन

भाजपा नेता जसबीर सैनी ने उपायुक्त वर्षा खंगवाल से मुलाकात कर आपूर्ति का दूषित पानी दिखाया था। इसके बाद उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी के निर्देश के बाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में पानी की लाइन में हो रही लीकेज को ठीक किया। इसके बाद अब शास्त्री नगर में स्वच्छ पानी की सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

समस्या का समाधान होने पर वार्ड की बुजुर्ग महिला भरपाई देवी और कमला देवी ने उपायुक्त वर्षा खंगवाल को पटका पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाई। पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वार्ड-14 में लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed