फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Prisoners requested to write letters to their families

कैदियों ने परिजनों को पाती लिखने की गुहार लगाई

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 20 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prisoners requested to write letters to their families
19jjrp07- जेल में आयोजित लोक अदालत में ​शिकायत सुनते सीजेएम विशाल। स्रोत-प्रा​​​धिकरण - फोटो : ramnagar news
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने जेल में लोक अदालत का आयोजन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल के समक्ष 10 मामले रखे गए। 4 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सचिव एवं सीजेएम विशाल ने जेल की प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया। कुछ कश्मीरी विचाराधीन बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने सीजेएम के सामने अपनी समस्या रखी, जिनके निवारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए। जेल में बंद पीओके, जेएंडके के कुछ कैदियों ने गर्म कपडे़, टूथ ब्रश, चप्पल, जूते की मांग की।
विज्ञापन

इस पर सीजेएम ने गर्म कवड़े और जरूरी सामान एनजीओ के जरिये उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा इन कैदियों ने न्यूज पेपर पढ़ने के लिए देने और मुफ्त लीगल एड देने की मांग की। उनका कहना था कि वह अपने परिवारों को चिट्ठी लिखना चाहते हैं ताकि अपनी व उनकी खैरियत का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीगल एड मिलने पर वकील के जरिये परिवार से पैसे खाते में जमा करवा सके और कैंटीन से सामान ले सकें। इस पर सीजेएम ने कहा कि नियमों के अनुसार ही सहायता उपलब्ध होगी। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक ऑफिसर डॉ .कपूर सिंह के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिला जेल में हर कैदी व बंदी के स्वास्थ्य जांच की गई और दवाएं दी गईं। सीजेएम विशाल ने बताया कि आयुर्वेदिक कैंप का कैदी व बंदियों को पूरा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, डॉ. पवन देशवाल, सोमबीर, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed