फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Pradeep Rewari and Kuldeep Yadav became the youth district presidents of Hansi.

प्रदीप रेवाड़ी और कुलदीप यादव हांसी के युवा जिलाध्यक्ष बने

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 27 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Rewari and Kuldeep Yadav became the youth district presidents of Hansi.
26jjrp02- अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मौजूद समाज के लोग। स्रोत 
झज्जर। अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रदेशाध्यक्ष राव धर्मपाल की अध्यक्षता में धर्म वाटिका में शनिवार को हुई। इस दौरान रेवाड़ी युवा जिलाअध्यक्ष प्रदीप यादव, युवा मोर्चा सचिव राजीव राजपुरा रेवाड़ी को बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राव धर्मपाल ने कहा कि संगठन की मजबूती टीम से होती है। हम सभी प्रत्येक जिले में टीम का गठन करें।

वीर कुमार यादव ने हरियाणा प्रांत के पालक होने के नाते सभी पदाधिकारी से उनके कार्य की जानकारी ली और आगामी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज के लिए चिंतित व जागरूक रहने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने रेवाड़ी युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, युवा मोर्चा सचिव राजीव यादव राजपुरा रेवाड़ी, प्रशांत युवा जिलाध्यक्ष गुरुग्राम, कुलबीर यादव युवा जिलाध्यक्ष हांसी, कीर्ति यादव रेवाड़ी की महिला जिलाध्यक्ष, शादीराम यादव को जिला उपाध्यक्ष रेवाड़ी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने सभी को महासभा के कार्य और उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आगामी जून के पहले पाक्षिक में बड़े कार्यक्रम को करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम भव्य व प्रदेश स्तरीय होगा।

संगठन के विस्तार के लिए प्रदेश में प्रत्येक लोकसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसमें अंबाला लोकसभा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण यादव, सोनीपत के लिए वीरेंद्र यादव, रोहतक के प्रदेश सचिव सरोज यादव, हिसार के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा यादव को प्रभारी बनाया गया।

इसी प्रकार भिवानी-महेंद्रगढ़ के लिए सरपंच सुरेंद्रपाल, गुरुग्राम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट दीवान सिंह, फरीदाबाद के लिए ओमप्रकाश यादव, सिरसा के लिए प्रदेश महामंत्री जगमोहन यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया।


बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबू वीर कुमार यादव, वीरेंद्र दरोगा, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट दीवान सिंह, कृष्ण यादव, वीरेंद्र, सरोज यादव, अमित यादव, रवि यादव, स्नेहलता, सुरेंद्रपाल, नरेश यादव, जगमोहन यादव, महिपाल यादव, राम अवतार यादव, एचएच यादव, महेंद्र यादव, विजय यादव, संतराम नंबरदार, उदय सिंह सरपंच, दलपत यादव, रण सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed