फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Powered by Ayan's 6 points, the Indian kabaddi team defeated Korea.

अयान के 6 अंक के दम पर भारतीय कबड्डी टीम ने कोरिया को दी मात

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Powered by Ayan's 6 points, the Indian kabaddi team defeated Korea.
फोटो नंबर 78: कबड्डी मैच देखते अयान के परिजन। (संवाद) - फोटो : Archive
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली। गांव बूपानिया के कबड्डी खिलाड़ी अयान लोहचाब के 6 अंक के दम पर भारतीय कबड्डी टीम ने कोरिया को हराय दिया। मंगलवार को भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बीच मुकाबले में अयान ने छह अंक हासिल किए। उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अयान ने छह रेड की और सभी में अंक प्राप्त किए। अयान ने कबड्डी की शुरुआत गांव के मिट्टी के मैदानों से की थी। उनकी प्रतिभा देखकर पिता संदीप लोहचाब ने उन्हें सोनीपत की सुशील शास्त्री अकादमी में दाखिला दिलाया।
विज्ञापन

अकादमी में प्रशिक्षण लेते हुए उन्हें कबड्डी से लगाव बढ़ता गया। उन्होंने इसी खेल में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। एशियन गेम्स में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में अयान का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मुकाबले में योगदान और कोरिया के खिलाफ छह अंक लेकर अयान ने अपनी प्रतिभा दिखाई। परिजनों और ग्रामीणों को उनसे आने वाले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

ग्रामीण इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानते हैं। भारत का अगला मुकाबला 23 सितंबर को बांग्लादेश से, 24 सितंबर को चीनी ताइपे से होगा। सेमीफाइनल 25 सितंबर को और फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed