फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   power cut

50 गांवों में 10 से 12 घंटे गुल हो रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 गांवों में 10 से 12 घंटे गुल हो रही बिजली
विज्ञापन

खुर्जा/अरनियां। गर्मी के मौसम में क्षेत्र के गांवों में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बिजली कटौती के साथ लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी है। बिजली कटौती के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। खुर्जा नगर में भी मंगलवार शाम से हो रही कटौती की समस्या से लोग पूरी रात परेशान रहे।
अरनियां बिजलीघर से जुड़े दशहरा, दशहरी, जहानपुर, रुकनपुर, अरनियां, मुनी, ऊंचागांव, कहरोला समेत करीब 50 गांवों में इस समय मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पाती है। उसमें भी लो-वोल्टेज, कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इसके कारण भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली के काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कटौती के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पिछले एक सप्ताह से रात में ट्रिपिंग और बिजली कटौती के चलते लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। बिजली की समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, खुर्जा नगर में भी ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। मंगलवार शाम पांच के बाद से शुरू हुई ट्रिपिंग पूरी रात होती रही। इसके कारण लोगों को रात भर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता दीपक सोनी का कहना है कि ओवरलोड अधिक होने से दिक्कत आ रही है। जितनी आपूर्ति ऊपर से मिल रही है उसे शेड्यूल के अनुसार सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

छह कॉलोनियों में रात भर झेलना पड़ा बिजली संकट
बुलंदशहर। मंगलवार देर रात बुलंदशहर नगर की छह कालोनियों में बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने समस्या को दूर करने में लापरवाही बरती, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के मौसम में अधिक परेशानी हुई। लोगों के मुताबिक मंगलवार रात नौ बजे शिवलोक कालोनी में ट्रांसफार्मर की लीड फुंकने के कारण राजनगर, न्यू राजनगर, हरि एंक्लेव, प्रीत विहार समेत अन्य कालोनियों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कई घंटे तक बिजली सप्लाई चालू न होने पर लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए। जिसके बाद लोगों ने बिजलीघर पर फोन किया तो अधिकतर लोगों का फोन रिसीव ही नहीं किया गया, जबकि कुछ लोगों को लीड फुंकने के कारण बिजली कटौती की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात में एमडी का घनघनाया फोन
कालोनी के कुछ लोगों ने बिजली अधिकारियों के फोन न उठाने पर निगम के एमडी को भी फोन कर दिया। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बिजली सप्लाई चालू कराई। लोगों का आरोप है कि लीड को बदलने में पांच घंटे का समय लगा दिया गया।

क्षेत्र बिजली कटौती
बुलंदशहर 4-6 घंटे
चोला 4-6 घंटे
अनूपशहर 4-6 घंटे
बीबीनगर 6-8 घंटे
पहासू 4-6 घंटे
अहार 5-6 घंटे
गुलावठी 12-14 घंटे
औरंगाबाद 10-12 घंटे
डिबाई 4-5 घंटे
शिकारपुर 4-6 घंटे
खानपुर 10-12 घंटे
सिकंदराबाद 4-6 घंटे
अहमदगढ़ 4-5 घंटे
कुछ लोगों ने कालोनियों में कई घंटे से बिजली कटौती की शिकायत की थी। अधिकारियों से बात की तो ट्रांसफार्मर की लीड फुंकने की जानकारी मिली थी। सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि फाल्ट को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, प्रबंध निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed