{"_id":"5773f2ae4f1c1ba32c79bbbd","slug":"possibility-three-days-rain-possibility-heavy-rain-possibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिन पंजाब में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिन पंजाब में बारिश की संभावना
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिन लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। इस पर कृषि विभाग के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर को पत्र लिखकर बारिश से फसलों के बचाव के प्रयास करने को कहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में लगातार हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए पंजाब कृषि विभाग के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य कृषि अफसरों को एक पत्र लिखा है।
इसमें उन्होंने कहा है कि वीरवार से रविवार तक पंजाब में बारिश हो सकती है। इसको लेकर अपने जिले से संबंधित किसानों से संपर्क कायम कर अधिक बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान के बारे में बातचीत की जाए। ताकि बारिश से फसलों को बचाया जा सके।