फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   pm modi give answer on sahara and birla diary activity

सहारा-बिरला डायरी प्रकरण पर पीएम जवाब दें: कांग्रेस

Sun, 26 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 26 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
pm modi give answer on sahara and birla diary activity
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने रविवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सहारा-बिरला की डायरी में नाम आने के बाद पीएम ने चुप्पी साध ली है। जबकि उनको जनता के बीच सार्वजनिक तौर पर इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी की आरोप लगाते हुए कहा कि न तो तीन साल में पीएम की घोषणा के मुताबिक रोजगार मिला न विकास हुआ। किसान, युवा बेरोजगार, किसान नाखुश हैं। इसका यूपी चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन को फायदा मिलेगा। गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


इंग्लिशिया लाइन स्थित कांग्रेस के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में वासनिक ने कहा कि पीएम ने विस चुनाव में कड़वे बोल से प्रचार के स्तर को गिरा दिया है। वे विरोधी दलों को लगातार धमकियां भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद भारत के इतिहास में अब तक किसी पीएम ने लोकतांत्रिक मूल्यों में ऐसी गिरावट पैदा नहीं की थी। वासनिक ने कहा कि प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का न तो वादा पूरा हुआ न काशी को क्योटो मॉडल पर ले जाने का सपना।


उन्होंने पीएम से सवाल किया कि नोटबंदी से कितना काला धन मिला? देश की 86 प्रतिशत करेंसी आखिर क्यों हटा दी गई। न आतंकवाद रुका न नकली नोटों का कारोबार। आम आदमी की जिंदगी की गाड़ी जरूर ठहर गई। यूपी समेत पूरे देश का किसान तबाह हो गया।

समर्थन मूल्य पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर किसानों के भुगतान और कर्जमाफी का क्या हुआ, पीएम को बताना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed