{"_id":"56fadb064f1c1b8e1af01058","slug":"piggy-bank-and-coin-disappear-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और गुल्लक से सिक्का गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और गुल्लक से सिक्का गायब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
science exibition, jhansi hindi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए ‘जादुई गुल्लक’ मॉडल में सिक्का डालते ही गायब हो गया। हतप्रभ शिक्षकों ने इस मॉडल की खूब सराहना की। इस दौरान कुओं के पानी से बिजली बनाकर गांवों में उजाला करने, प्लास्टिक व पॉलिथीन से भूकंप रोधी सड़कें बनाने, चूना, प्लास्टिक, कोयले की राख से ईंट बनाने समेत बाल वैज्ञानिकों ने तमाम जानकारियां अपने मॉडलों के जरिए प्रस्तुत कीं।
मंगलवार को जिला विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के 14 विद्यालयों के लगभग 50 बच्चों ने एकल एवं ग्रुप में विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत से जुडे़ मॉडल पेश किए। पुलिस मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी जितेंद्र व सत्येंद्र यादव ने चूना, प्लास्टिक, कोयले की राख एवं सीमेंट से बने इकोब्रिक्स (ईंट) को प्रदर्शित कर वाहवाही बटोरी। वहीं, राजकीय बालिका हाईस्कूल की छात्रा अनामिका तिवारी व संदेश ठाकुर का मॉडल ‘जादुई गुल्लक’ खासा सराहा गया। गुल्लक में सिक्का डालने पर वह गायब हो जाता था।
इससे शिक्षक व छात्र चकित दिखे। इसके अलावा जैकब जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी अनिकेत साहू, पीयूष स्वर्णकार ने जल ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाला जल विद्युत सयंत्र मॉडल प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस तरह के मॉडल को विकसित करने से ग्रामीण अंचल में कुओं के पानी से विद्युत ऊर्जा बनाई जा सकती है। इससे गांवों की विद्युत समस्या हल हो सकती है।
विज्ञापन
नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी राहुल तिवारी, मोहम्मद आरिफ, नागेंद्र ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेस्ट ऑन स्टापिंग कार्बन इमिशन मॉडल, लोकमान्य तिलक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा दुबे ने प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रयोग से सड़क को भूकंप रोधी बनाने वाला मॉडल पेश किया। इसके अलावा रघुराज सिंह इंटर कॉलेज के छात्र संदीप कुशवाहा का सैंडो अलार्म, पं. कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा विनीता साहू ने जल नियंत्रक मॉडल, सोनम राजपूत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज के छात्र अमन सिंह परिहार ने मैजिक स्ट्रीट लाईट मॉडल प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।