फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   people fell victim to animal bites in nine months

नौ माह में 16324 लोग हुए एनिमल बाइट के शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
people fell victim to animal bites in nine months
28जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में एंटी ​रेबीज दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नर्सिंग की छात - फोटो : samvad
जींद। जिले में जानवरों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वर्ष 2026 में अब तक जिले में 16,324 एनिमल बाइट के मामले स्वास्थ्य विभाग के सामने आ चुके हैं। इनमें कुत्तों के काटने के मामले प्रमुख हैं।
विज्ञापन

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर के स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को रेबीज के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी एंटी रेबीज कार्यक्रम डॉ. रवि राणा ने विद्यार्थियों को रेबीज बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित जानवर के काटने के बाद लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए और चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जानवर के काटने के तुरंत बाद सबसे पहले घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है।
इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed