फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   People burst firecrackers and celebrated India's victory

भारत की जीत पर लोगों ने की आतिशबाजी, मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 23 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। भारत की जीत पर शहर में लोगों ने आतिशबाजी करके खुशी मनाई। मैच में विराट कोहली ने नाबाद शतक लगाया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। शहर के हर वर्ग के लोगों ने मैच का लुफ्त उठाया, जैसे ही भारत ने मैच जीता लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग अपने घरों से बाहर निकले और आतिशबाजी की। क्रिकेट प्रेमी लविश कुमार, नसीब सिंह, सोनू कुमार, चंचल, साहिल और सुशील ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच देखने में जो मजा आता है वह किसी भी टीम के साथ नहीं आता। रविवार के दिन छुट्टी रही और उन्होंने मैच का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल ने भी शानदार पारी खेली और आखिरकार भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed