{"_id":"56f93c404f1c1ba108f00121","slug":"pauri-panthers-and-doon-dronas-won-in-ucl","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCL: पौड़ी पैंथर्स और पिथौरागढ़ वारियर्स विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCL: पौड़ी पैंथर्स और पिथौरागढ़ वारियर्स विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रिकेट लीग 2016 में सोमवार को पौड़ी पैंथर्स और पिथौरागढ़ वारियर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे की राह आसान कर ली है।
विज्ञापन
रेंजर्स मैदान में देहरा कंबाइंड एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग का पहला मैच पौड़ी पैंथर्स और हरिद्वार हाई बर्ड्स के बीच खेला गया।
आठ विकेट से जीती पौड़ी पैंथर्स
हरिद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। शिवम ने सर्वाधिक 85 रन टीम के लिए जुटाए। 155 रनों का पीछा करने उतरी पौड़ी पैंथर्स की टीम ने शिवम चौधरी के शानदार शतक 109 रनों की मदद से 15.4 ओवरों में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दून द्रोणाज ने दिया 171 का लक्ष्य
दूसरा मैच पिथौरागढ़ वारियर्स और दून द्रोणाज के बीच खेला गया। दून की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय सिंह के 42, हर्ष नेगी के 40 रनों की मदद से 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब पिथौरागढ़ की टीम ने 18.3 ओवर में 174 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। सुमित कुमार ने सर्वाधिक 55 रन अपनी टीम के लिये बनाए।
विज्ञापन