फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnandgaon Wife Passes Away Just Hours After Husband Demise Both Given Joint Final Farewell

मौत भी जुदा नहीं कर सकी: पति के निधन की खबर सुनते ही कुछ घंटे में पत्नी ने दुनिया छोड़ी; एक साथ अंतिम संस्कार

Wed, 01 Apr 2026 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 09:39 PM IST
सार

राजनांदगांव में एक मार्मिक घटना सामने आई है। जहां 63 वर्षीय हरिचंद साहू और उनकी 60 वर्षीय पत्नी दुर्गाबाई साहू का रविवार को कुछ घंटे के अंतराल में निधन हो गया। 

विज्ञापन
Rajnandgaon Wife Passes Away Just Hours After Husband Demise Both Given Joint Final Farewell
.

विस्तार

नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम विचारपुर में एक मार्मिक घटना सामने आई है। यहां एक ही दिन कुछ घंटे के अंतराल में पति और पत्नी दोनों का निधन हो गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन


63 वर्षीय हरिचंद साहू और उनकी 60 वर्षीय पत्नी दुर्गाबाई साहू का निधन हुआ। रविवार सुबह लगभग नौ बजे हरिचंद साहू अपने खेत गए थे। घर लौटने पर उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। पति के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद उनकी पत्नी दुर्गाबाई गहरे सदमे में चली गईं। उनकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटे बाद दुर्गाबाई का भी निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दुखद संयोग रविवार को विचारपुर गांव में सामने आया। पति-पत्नी दोनों का एक ही दिन निधन हो गया। गांव में शोक का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।


पति-पत्नी की एक साथ अंतिम विदाई
दोनों पति-पत्नी की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। मुक्तिधाम में दोनों के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों और परिजनों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed