फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Party workers should take schemes to the last person: Dhankhar

कार्यकर्ता योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take schemes to the last person: Dhankhar
31jjrp11- बेरी में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा नेता मनी - फोटो : Archive
बेरी। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता के साथ निरंतर संवाद ही पार्टी की सफलता का आधार हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बेरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय कबलाना ने कहा कि बेरी विधानसभा में भाजपा का संगठन पहले से अधिक मजबूत और सक्रिय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और सुदृढ़ करने, घर-घर संपर्क अभियान को गति देने, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री दया किशन, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन छिलर, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed