{"_id":"6a5157bc49c6d621a104b302","slug":"party-workers-assigned-duties-for-the-pms-rally-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-137283-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली के लिए लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली के लिए लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी
विज्ञापन
10jjrp09- भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते जिला प्रभारी हरविंद कोहली व जिलाध्यक्ष व
झज्जर। भारतीय जनता पार्टी जिला झज्जर की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय कमलम में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजना, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रभारी हरविंद कोहली ने प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, मंडल एवं शक्ति केंद्रों की नियमित बैठकों, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, व्यापक जनसंपर्क अभियान, प्रत्येक मंडल एवं बूथ से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठनात्मक समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, जिला प्रभारी हरविंद कोहली, जिला उपाध्यक्ष जय किशन चिल्लर, नरेश भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, जिला महामंत्री दया किशन, संजीव कादयान, रवि बराही, उपस्थित रहे।