{"_id":"6a6f527df2fe2611350626c3","slug":"participants-put-up-a-spectacular-performance-in-the-yoga-competition-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125884-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-59:योगासन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत योगशाला
बहादुरगढ़। इंद्रा मार्केट एवं सेक्टर-6 स्थित अगस्त्य योगशाला के खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। योगशाला के प्रशिक्षक ऋषभ एवं मोहित के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।
25 से 28 जुलाई तक रेवाड़ी के नांगल मुंडी स्थित भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित चार राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अगस्त्य योगशाला की अंडर-17 बालिका टीम ने भाग लिया।
29 जुलाई को खातीवास स्थित संस्कारम स्कूल में आयोजित जिला योग स्कूल गेम्स में अगस्त्य योगशाला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में गर्विता और कनिका ने आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण पदक जीता, जबकि गर्विता ने आर्टिस्टिक सोलो में भी पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में मानसी ने ट्रेडिशनल सोलो, गरिमा ने आर्टिस्टिक सोलो तथा गरिमा और मानसी की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में वंशिका और प्राची की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर तथा वंशिका और सुहानी की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
30 जुलाई को आयोजित जिला योग स्कूल गेम्स के बालक वर्ग में अंडर-14 में आयुष शर्मा ने ट्रेडिशनल सोलो, शौर्य मोर ने आर्टिस्टिक सोलो, आयुष शर्मा और सौमिल ने आर्टिस्टिक पेयर तथा सौमिल और शौर्य मोर ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में शौर्य राणा ने आर्टिस्टिक सोलो और आदित्य ने रिदमिक सोलो में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में तुषार चौधरी और पारनव कौशिक की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर तथा रिदमिक पेयर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।