फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Parshuram, Brahmin, Jayanti, Kaithal, Haryana

भगवान परशु राम जयंती की तैयारियां पूरी

Wed, 04 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Parshuram, Brahmin, Jayanti, Kaithal, Haryana
परशुराम - फोटो : ब्यूरो
गुहला-चीका। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने सहारनपुर के सांसद व राष्ट्रीय नेता भाजपा राघव लखनपाल शर्मा से दिल्ली में उनके निवास पर भेंट कर कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। राजेश शर्मा ने अपने चीका कार्यालय में कहा कि भगवान परशुराम जयंती महोत्सव खरौदी रोड़ चीका में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कुलवंत बाजीगर करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। 7 मई को हवन करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 2 दिन रामायाण और परशुराम चालिसा का पाठ होगा तथा पूरा दिन भंडारा चलेगा। संस्था के प्रधान रामकिशन शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेन्द्र रामा, राजकुमार गुहला, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, जयदेव, बबली, ईश्वर अत्री, देवराज शास्त्री, राजेन्द्र शास्त्री, राजीव शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कलायत। आगामी 8 मई को कलायत में भगवान परशु राम जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। जयंती की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा कार्यक्रम को लेकर सभी विप्रों में जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। पंडित विशाल शर्मा, श्याम लाल गौतम ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती का कार्यक्रम भव्य होगा। इसमें कलायत व आसपास के गांवों से हजारों विप्र अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 मई से सुबह सबसे पहले माईवाला डेरा परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नगर में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर उनके साथ शंकर वशिष्ठ, सुनील शांडिल्य, रजत निर्मल, प्रिंस शर्मा, गौरव शर्मा, आशीष शांडिल्य, मनोज पोलस्त, ललित पंडित, अजय शांडिल्य, अश्विनी निर्मल, विवेक, सन्नी, चेतन, अंकित सहित अनेक विप्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed