Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   parikha power plantt

टूटी कुंभकरणी नींद, पारीछा की राख ‘छानेगा’ सिंचाई विभाग

Tue, 03 Jul 2018 01:15 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 03 Jul 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
parikha power plantt
administration - फोटो : sample
झांसी।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट से पानी के साथ बहाई जा रही राख का खुलासा होने के बाद अब अन्य सरकारी विभागों की कुंभकरणी नींद टूटी है। सिंचाई विभाग ने माना है कि कोयले की इस राख से बांध की जल भंडारण क्षमता लगातार कम हो रही है। बांध को बचाने के लिए सिंचाई विभाग उसमें जमा सिल्ट का आकलन करेगा। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। साथ ही, 21 और बांध और झील में सिल्ट का पता भी किया जाएगा। इसके बाद सिल्ट की सफाई होगी।
पारीछा थर्मल पावर प्लांट से बहाई जाने वाली कोयले की राख से ‘बुंदेलखंड की गंगा’ मानी जाने वाली बेतवा नदी के लिए गंभीर खतरा बढ़ता जा रहा है। राख से यह नदी लगातार पटती जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस संबंध में  कई बार पत्र लिखकर प्लांट प्रशासन को आगाह कर चुका है कि उनके राख बहाने से पानी दूषित और जल भंडारण क्षमता घट रही है। मगर, प्लांट प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और राख बहाने का सिलसिला अभी भी जारी है।  
विज्ञापन

अमर उजाला के खुलासे के बाद सिंचाई विभाग ने अब पारीछा बांध की सिल्ट का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे से पता किया जाएगा कि प्लांट से निकलने वाली राख से जल भंडारण क्षमता कितनी कम हुई है? सिल्ट की मात्रा का पता होने के बाद एस्टीमेट तैयार कर उसकी सफाई का टेंडर निकाला जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (माताटीला प्रखंड) मोहम्मद फरीद ने बताया कि टेंडरों प्रक्रिया चल रही है। सिल्ट सर्वे होने के बाद ही आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बांध और झीलों का होना है सर्वे  
सिंचाई विभाग ने बुंदेलखंड के 22 बांध और झीलों में जमी सिल्ट का सर्वे कराने के लिए पांच चरणों में योजना तैयार की है। पहले चरण में पारीछा, ढुकुवां, डोंगरी, खपरार, बड़वार, पहूज और लहचूरा शामिल हैं। दूसरे में सपरार, पहाड़ी, पाली झील, खरखरी झील, रोहिणी, तीसरे चरण में जामनी, सजनम, कल्याणपुरा झील, चौथे चरण में ओहन, बरुआ, अर्जुन, चंदावल और पांचवें चरण में कबरई, उर्मिल और मझगवां झील का सर्वे होगा। इस कार्य में 1.70 करोड़ के करीब व्यय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed