फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Pankaj Mishra became the district president of student politics

छात्र राजनीति से आगे बढ़कर बने जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा

Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Mishra became the district president of student politics
पंकज मिश्रा - फोटो : amarujala

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस हाईकमान ने भी संगठन में फेरबदल किया है। चित्रकूट जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता को हटाकर पंक ज मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। वह जिले के सातवें कांग्रेस के सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष हुए हैं। इसके पूर्व यह रिकार्ड़ पुष्पेंद्र सिंह के नाम था।

विज्ञापन


 मूल रूप से राजापुर सरधुआ निवासी पंकज मिश्रा वर्तमान में पहाड़ी के बछरन में परिवार के साथ रहते हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे। उन्हें राहुल गांधी की खाट सभा के दौरान कई बार साथ देखा गया। 2004 से छात्र राजनीति से शुरुआत कर उन्होंने अतर्रा डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन किया। इसके एक साल बाद कांग्रेस ज्वाइन की। 2007 में कांग्रेस के आम आदमी का सिपाही (अक्स) में शामिल हुए। दो माह बाद ही एनएसयूआई के मंडल प्रभारी बनाए गए। 2009 में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनाए गए। 2010 में यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष और फिर 2014 में आल इंडिया कांग्रेस यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी बने।
विज्ञापन


   इसी प्रकार लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस का गुजरात व छत्तीसगढ़ का आब्जर्वर बनाकर भेजा गया। इसके बाद विधानसभा छत्तीसगढ़ के चुनाव में कोआर्डिनेटर व आब्जर्वर बनाकर भेजे गए। वर्तमान में वह प्रदेश सचिव पद पर थे। अब शुक्रवार को उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह जिले के सातवें जिलाध्यक्ष बने हैं। इसके पूर्व ब्रजलाल सिंह उर्फ चुन्नी सिंह, कमलाप्रसाद गुप्ता, आलोक द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, माताबदल भारतीय व रामभवन गुप्ता जिलाध्यक्ष रह  चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed