फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Only a skilled teacher can make students proficient: ADC

निपुण शिक्षक ही विद्यार्थियों को बना सकता है दक्ष : एडीसी

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 06 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Only a skilled teacher can make students proficient: ADC
05jjrp03- झज्जर में आयोजित कैंप में ​शिक्षकों को संबो​धित करती ट्रेनर। स्रोत : विभाग
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के चार खंडों में प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में बहादुरगढ़ में दो, झज्जर में दो, बेरी और साल्हावास में एक-एक बैच शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के प्रभावी शिक्षण की नवीन एवं बाल-केंद्रित पद्धतियों से परिचित कराना है। झज्जर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास और जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि एक निपुण शिक्षक ही विद्यार्थियों को निपुण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने प्रिय शिक्षकों को याद किया और कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया में रुचि सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि शिक्षक विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि उत्पन्न करने में सफल हो जाएं तो विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने प्रशिक्षण को शिक्षकों के लिए आवश्यक बताया।
उन्होंने कहा कि जैसे मोबाइल फोन में नए और बेहतर एप चलाने के लिए समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाता है, उसी प्रकार प्रशिक्षण शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और शिक्षण-पद्धति को अपडेट करने का कार्य करता है।

इससे शिक्षक नवीन एवं प्रभावी पेडागॉजी को अपनाकर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार ला सकते हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता मल्हान, प्राचार्य डाइट अनिल श्योराण, जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed