{"_id":"69ceb884b23bb2cdcf0639d4","slug":"on-retirement-he-donated-chairs-to-the-dharamshala-and-martyrs-memorial-jhajjar-news-c-198-1-rew1001-236110-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति पर धर्मशाला व शहीद स्मारक को भेंट की कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति पर धर्मशाला व शहीद स्मारक को भेंट की कुर्सियां
विज्ञापन
कोसली। आदर्श गांव नाहड़ के शिक्षाविद डॉ. जयभगवान भारद्वाज के दिल्ली शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उनके पिता सूबेदार मेजर जीतराम शर्मा नम्बरदार ने सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए भगवान परशुराम धर्मशाला नाहड़ और शहीद स्मारक नाहड़ में दस-दस कुर्सियां भेंट कीं। इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
सूबेदार मेजर जीतराम शर्मा इससे पहले भी गांव के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। उन्होंने भगवान परशुराम धर्मशाला के निर्माण के लिए 200 गज जमीन दान दी थी। इसके अलावा बाबा गंगापुरी महाराज के मुख्य द्वार के निर्माण और शहीद स्मारक नाहड़ के एक द्वार के सौंदर्यीकरण में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
कुर्सियां भेंट करने पर शहीद एवं पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण समिति नाहड़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, संरक्षक कर्नल सहीराम यादव, कोषाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष महाबीर सिंह यादव, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मास्टर भवानी सहाय शर्मा, डॉ. नरेश कुमार भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।