फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Notice to firm on poor construction of streets

गलियों के घटिया निर्माण पर फर्म को नोटिस

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर में गलियों के निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गलियां बनने के कुछ ही दिनों बाद उनकी लेयर और रोड़ियां निकलने लगी हैं। नगर परिषद ने 1.4 करोड़ रुपये के निर्माण में लापरवाही मानते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया है। एक्सईएन कार्यालय ने फर्म से तीन दिन में जवाब मांगा है। देव नगर-तीन, पुजावा कॉलोनी और लाल सिंह कॉलोनी पार्ट-2 में बनी इंटरलॉक गलियों में यह समस्या पाई गई है। इन परियोजनाओं की कुल एग्रीमेंट राशि करीब 104.53 लाख रुपये है। अधिकारियों के निरीक्षण में जीएसबी की लेयर की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। नगर परिषद ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। फर्म को तीन दिन में काम दुरुस्त कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed