{"_id":"59f76f574f1c1bd9798b920e","slug":"not-stopped-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुका नहीं अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुका नहीं अवैध खनन
mirzapur news
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पहाड मिटा डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सख्ती के बावजूद अवैध खनन व परिवहन का खेल नहीं रुक रहा है। जिले की पहाड़ियों में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। खनन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस की मिलीभगत से लोग बगैर लीज के खनन कर रहे हैं। अवैध तरीके से बोल्डर व बालू का परिवहन किया जा रहा है। इसके अलावा सोनभद्र व मध्य प्रदेश से गिट्टी, बालू व पटिया लेकर ट्रक अवैध तरीके से या फिर निर्धारित परमिट से अधिक माल लोड कर आते दिखाई दे रहे हैं।
अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन इससे अवैध खनन करने वालों में जरा भी खौफ नहीं है। अवैध खनन और ओवरलोड का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। खनन विभाग रोजाना ऐसे इक्का दुक्का वाहनों को पकड़ कर अपनी दायित्व पूरा कर लेता है। खनन माफिया मिर्जापुर, सोनभद्र भदोही, इलाहाबाद, से बिना रोक टोक बालू ला रहे हैं। सोनभद्र और मिर्जापुर में पहाड़ों को भी धड़ल्ले से तोड़ा जा रहा है। अधिकारी इन खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। ना ही अवैध खनन के खेल को रोक पा रहे हैं। पिछले एक साल में सबसे अधिक खनन सोनभद्र व मध्य प्रदेश में हुआ है, जहां के बालू व बोल्डर लोडकर हजारों ट्रक प्रतिदिन मिर्जापुर होते हुए जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, इलाहाबाद जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने भले ही अधिकारियों का निलंबन कर सख्ती की हो लेकिन उसका जिले में देखने को नहीं मिल रहा है। जनपद के पड़री, मड़िहान, अहरौरा, चुनार, हलिया, लालगंज, छानबे, कछवां जमालपुर आदि इलाकों की पहाड़ियों में बेरोकटोक अवैध हो रहा है। क्षेत्र में हमेशा जाने पर ब्लास्टिंग की आवाजे सुन सकते हैं। वहीं छानबे, कोन, सिटी, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़ आदि ब्लॉकों के क्षेेत्रों में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन विभाग ने अक्तूबर महीने में बिना परमिट व निर्धारित परमिट से अधिक माल लेकर जाने वाले 150 ट्रकों को पकड़ा है। इसमें सबसे अधिक ट्रक सोनभद्र व मध्य प्रदेश के हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफिया व वाहन मालिकों में हड़कंप है। इसके बावजूद खनन माफिया रुकने नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन व परिवहन की रोक के लिए डीएम ने एसडीएम, सीओ व सर्वेयर के नेतृत्व में चार टीमें बनाई हैं। एक महीने में 150 ट्रकों को सीज कर 45 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है। जनपद में अवैध खनन बंद है। सोनभद्र व एमपी से ट्रक आ रहे हैं।-आरबी सिंह,खनन अधिकारी