फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   non bailable warrant for Shalimar's MD

धोखाधड़ी मामला: शालीमार के एमडी के गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 21 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
non bailable warrant for Shalimar's MD
अदालत - फोटो : file

शालीमार इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सेक्टर-8सी निवासी आरके अग्रवाल के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले में जिला अदालत ने उनके गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। केस की पिछली कई सुनवाई में वह हर बार शहर से बाहर होने की दलील दे रहे थे। इस पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


आरके अग्रवाल को मार्च 2014 में पुलिस ने सेक्टर-9डी निवासी केवल गर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। उनका कहना था कि 2004 से मार्च 2009 तक उन्होंने शालीमार में 10.20 करोड़ रुपये निवेश किए थे। जून, 2013 में दोनों पक्षों में एक एमओयू साइन हुआ था। इसके अनुसार शिकायतकर्ता और उनका परिवार शॉपिंग मॉल में कमाई और सेल प्रक्रिया में एक-तिहाई का हिस्सा पाने के हकदार होंगे। एमओयू के अनुसार यह भी तय हुआ था कि फेम सिनेमा से मिलने वाला किराया और शेयर्स की कमाई टीडीएस काटकर केवल गर्ग के खाते में जाएगी।
विज्ञापन


गर्ग की शिकायत के अनुसार उन्हें कमाई का हिस्सा नहीं दिया गया। साथ ही एमओयू के अनुसार एक ज्वाइंट खाता खोला जाना था, जिसे अग्रवाल और गर्ग इस्तेमाल कर सकते थे। शिकायत के मुताबिक न तो उन्हें खाते की स्टेटमेंट दी गई और न ही कमाई का हिस्सा। सेक्टर-8 में एक बैंक की शाखा में एक खाता खोला गया, जिसे सिर्फ अग्रवाल इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर गर्ग को संदेह हुआ कि अग्रवाल के कई खाते हैं और वह शालीमार मॉल की कमाई उनमें डाल रहे हैं और उन्हें ब्लैंक रजिस्टर्ड कवर्स भेज उनसे धोखाधड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 29 अक्तूबर 2013 को एक ताजा पासबुक जारी करवाई, जिसमें से उनका नाम गायब था। इसे भी शालीमार की कमाई के घपले से जोड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने आरके अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया कि कंपनी के खाते में करोड़ों रुपये डाले गए थे, जिन्हें आरोपी ने 11 मार्च, 2014 को निकलवा लिया और 41,275 रुपये ही शेष छोड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed