{"_id":"5d14c80e8ebc3e3c914d3eab","slug":"no-proposal-from-delhi-government-on-free-metro-ride-for-women-says-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का बड़ा बयान, कहा दिल्ली सरकार ने महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र का बड़ा बयान, कहा दिल्ली सरकार ने महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया
Thu, 27 Jun 2019 07:14 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 27 Jun 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
हरदीप पुरी
- फोटो : ani
दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों में मुफ्त यात्रा वाले प्रस्ताव पर शहरी और आवास विकास मंत्री हरदीप पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसद एस रॉय के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र को दिल्ली सरकार की तरफ से अब तक ऐसी किसी भी योजना के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Union Housing & Urban Affairs Minister Hardeep Singh Puri in Lok Sabha denies that Union Government has any proposal for free rides for women in Delhi Metro, the question was asked by TMC MP Saugata Roy. (file pic) pic.twitter.com/kOAgSBnfzy
— ANI (@ANI) June 27, 2019
विज्ञापन
उधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो ने अपना प्रस्ताव जमा कर दिया है। हमारी तरफ से इस पर सैद्धांतिक मंजूरी है। वहीं दिल्ली सरकार इसके विवरण का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
गौतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और बसों में महिलाओं के मुफ्त यात्रा घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस फैसले पर सियासी घमासान मचा हुआ था। उन्होंने कहा था कि यदि कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो छह माह में योजना लागू हो जाएगी।