{"_id":"56dae0554f1c1b1c2d8b4a05","slug":"no-lpg-argument","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस नहीं मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस नहीं मिलने पर हंगामा
टिहरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत जौनपुर की बैठक में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने और राष्ट्रीय खाद्यन्न योजना के राशन कार्ड नहीं बनने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। जन प्रतिनिधियों ने जौनपुर में रसोई गैस वितरण के लिए अलग-अलग वितरण केंद्र खोलने की मांग की। कहा गैस की प्रति माह आपूर्ति नहीं होने पर उपभोक्ताओं को 35 किमी दूर मसूरी गैस एजेंसी पहुंचने के बाद भी बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर सिंह नेगी माही, गुलाब सिंह रावत ने कहा कि आबली और साबली में तीन माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई बार 35 किमी दूर मसूरी गैस एजेंसी के अनावश्यक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने जौनपुर क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के लिए अलग-अलग वितरण केंद्र खोलने की मांग की। प्रधान श्याम सिंह और मोहन निराला ने कहा कि छह माह बाद भी खाद्य पूर्ति विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड नहीं बना पाया है, जिससे उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रही है। जिस पर प्रभारी सीडीओ भरत राम भट्ट ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर राशन कार्ड बनाने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
डाडाकी वेली के प्रधान सज्जन सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय डाडाकीवेली में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भडेत के प्रधान भगवती प्रसाद ने भडेत प्राथमिक विद्यालय निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रधान कुलवीर रावत ने खेड़ामल्ला सड़क निर्माण नहीं होने पर रोष जताया। प्रधान रणवीर सिंह पंवार ने पिडी-किमोडा मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने पर 20 मार्च से भवान-नगुण मोटर मार्ग पर अलमस बैंड पर जाम की चेतावनी दी है। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, जिला पंचायत सदस्य जमुना नौटियाल, खंड विकास अधिकारी विजेंद्र लाल मुयाल, मोहन चमोली, सुरेंद्र रावत, पृथ्वी रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन